अनुराग लक्ष्य, 7 जुलाई
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
बस्ती नगर पालिका यूँ तो बस्ती शहर को सुंदर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। लेकिन शहर के कुछ मुहल्ले ऐसे हैं, जहाँ टूटी फूटी नालियाँ और कचरे के अंबार से पटे हुए हैं। खासकर बरसात के मौसम में शहर के विकास की पोल खोलते नज़र आ जाते हैं।
मोहल्ला रहमत गंज के कब्रिस्तान वाली गली में अगर आप दाखिल होंगे तो महीनों से पड़े कचरे इस बात का सुबूत हैं । जो मुहल्ले के सभासद के कार्य पद्धति पर सवाल खड़े करते हैं।
मुहल्ले वालों से बात करने पर यह बात संज्ञान में आई कि महीनों से इस कचरे की सफाई नहीं हो रही है। कचरा अब फ़ैल कर सड़क तक आ गया है जिससे राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है।
आपको बताते चलें कि पिछले 2 _ 3 बरसातों से और भी दिक्कत हो रही है। आशंका है कि भविष्य मे इसके दुर्गंध से मुहल्ले वासियों में कोई बीमारी न फैल जाए ।