
अनुराग लक्ष्य, 7 जुलाई
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
ख़ुशी की बात है बस्ती जनपद से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका ने अपने सफलता के 30 वर्ष पूरे करके 31 वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।
इसी उपलक्ष्य में 6 जुलाई को प्रेस क्लब के सभागार में 31 वें स्थापना दिवस पर एक सम्मान समारोह के आयोजन के साथ एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है। जिसमें पाठकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
31 वें स्थापना दिवस पर अनुराग लक्ष्य के पाठकों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं, जो अनुराग लक्ष्य के उज्ज्वल भविष्य को दर्शाता है।
नईम खान,,,,, मानव कल्याण संघर्ष मंच के संस्थापक मुंबई निवासी नईम खान ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए इस अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और अनुराग लक्ष्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूनम विश्वकर्मा,,,,, मुंबई की जानी मानी कवयित्री और शाइरा पूनम विश्वकर्मा ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए अनुराग लक्ष्य के संपादक विनोद कुमार उपाध्याय को अपनी ढेरों शुभकामनाएं पेश करते हुए अनुराग लक्ष्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शशि गायकवाड़,,,,, सदीक्छा सामाजिक संस्था के संस्थापक शशि गायकवाड़ ने भी इस सुनहरे अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अनुराग लक्ष्य को एक उत्कृष्ट पत्रिका बताया ।
इमरान गोंडवी,,,,, मुंबई निवासी शायर इमरान गोंडवी ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए अपनी दुआओं में अनुराग लक्ष्य को शामिल करते हुए अपनी दिली मुबारकबाद पेश की।
इसी फेहरिस्त में संसार होटल के अब्दुल लतीफ, एडवोकेट नेहा सैयद, अकरम खान , वारिस फैशन हाउस के अब्दुल वाहिद सहित दर्जनों पाठकों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए अनुराग लक्ष्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।