अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह ,प्रशस्ति पत्र व आम्र फल प्रदान करके किया सम्मानित
बहराइच। अवध वाटिका साहित्य संस्थान बहराइच के अध्यक्ष आदरणीय पी0के0प्रचंड व सचिव तिलक राम अजनबी ने अवध वाटिका संस्था के द्वारा जनपद बहराइच के गौरव शिक्षाविद, हिंदी उर्दू के वरिष्ठ साहित्यकार,मासिक साहित्यक संग्रह शुआ-ए- उम्मीद के प्रकाशक सम्पादक, साहित्य सृजक, कर्मठ व ईमानदार तथा अपने छात्रों के उज्जवल भविष्य के प्रति समर्पित सर्वोदय इंटर कालेज मिहींपुरवा के पूर्व प्राचार्य आदरणीय श्री शत्रुघ्न लाल जी को, जो इस समय 90वर्ष पार कर चुके हैं, चलने फिरने में असमर्थ हैं, उनके बड़े बेटे सुभाषित श्रीवास्तव अकिंचन व बहू की उपस्थिति में उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह ,प्रशस्ति पत्र व आम्र फल प्रदान करके सम्मानित किया तत्पश्चात आदरणीय के आदेश पर उनके समक्ष अपनी अपनी रचना प्रस्तुत करके हम सबको हर्ष व गौरव की अनुभूति हुई।