अपर कृषि निदेशक ने पीसीएफ गोदाम का किया औचक निरीक्षण 

अपर कृषि निदेशक ने पीसीएफ गोदाम का किया औचक निरीक्षण

02 दिवस में समितियों को अधिक से अधिक उर्वरक भेजने के दिये निर्देश

बहराइच । अपर कृषि निदेशक एलबी यादव द्वारा पीसीएफ गोदाम का औचक निरीक्षण करते हुए पीसीएफ गोदाम से समितियांे को डीएपी एनपीके एवं यूरिया उर्वरक प्रेषण में देरी करने के लिए डीएस पीसीएफ एवं ए.आर. को-ऑपरेटिव को कड़ी फटकार लगाई गई। श्री यादव द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अगले दो दिवस में अधिक से अधिक फास्फेटिक उर्वरक पीसीएफ गोदाम से समितियों को भेजना सुनिश्चित करें जिससे कृषको को उर्वरक मिलने में कोई समस्या ना हो।

अपर कृषि निदेशक श्री यादव ने उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ सूबेदार यादव, सहायक निबंधक एव सहायक सहायक आयुक्त सहकारिता देवेंद्र कुमार सिंह एवं डीएसपीसीएफ कमलेश कुमार, इफको प्रबंधक ओम प्रकाश मौर्य सहित अन्य अधिकारियों के साथ विभागीय योजना एवं कार्यक्रम तथा खाद एवं बीज की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि कृषकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकरियों को निर्देश दिया कि नियमित रूप से प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार उवर्रक का वितरण सुनिश्चित कराएं। बैठक के उपरान्त श्री यादव द्वारा गजपतिपुर गांव में यूपीएग्रीस योजना अंतर्गत डीएसआर विधि से धान की बुवाई के खेत का भी निरीक्षण किया गया।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः