सम्पूर्ण समाधान दिवस में वितरित किये गये स्वीकृति पत्र
बहराइच 20 जून। तहसील सदर बहराइच के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ के मिशन शक्ति 2026 व बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री कन्या सुगंगला योजना अन्तर्गत स्नातक प्रथम वर्ष में अध्ययनरत 02 छात्राओं प्रतिभा शर्मा एवं दिपान्शी पटेल को रू. सात-सात हज़ार की धनराशि तथा निराश्रिम महिला पेंशन योजना के तहत रेशमा बेगम एवं नौसबा को रू. 1000 प्रतिमाह की दर से प्रथम तिमाही हेतु धनराशि रू. तीन-तीन हज़ार के स्वीकृति पत्र का वितरण किया। 
जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा लगाये गये स्टाल के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित महिला कल्याण संबंधी योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, विधवा पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढाओं इत्यादि योजनाओं एवं सरकार द्वारा संचालित महिला हेल्प लाइन नंम्बर 1076, 112, 181, 1098, 1090 की भी जानकारी प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि विभिन्न विभागों द्वारा लगाये स्टालों के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने 02 गर्भवती महिलाओं श्रीमती निशी व शहनाज़ की गोद भराई की तथा तथा 01 बच्चे प्रिशा को अन्प्रासन कराया।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः