माटीकला कौशल विकास योजना के तहत आयोजित होगा 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

माटीकला कौशल विकास योजना के तहत आयोजित होगा 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

बहराइच 20 जून 2026। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रोशन लाल पुष्कर ने बताया कि उ.प्र. माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित माटीकला कौशल विकास योजना के अंतर्गत 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 25 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। कुम्हार जाति के अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के मध्य है यूपीमाटीकलाबोर्ड डाट जीओवी डाट इन पर आनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बहराइच के कार्यालय में 30 जून 2026 तक जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी किसी कार्य दिवस में कार्यालय से आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त कर एक अदद फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र शैक्षिक योग्यता, राशन कार्ड, पास बुक की छाया प्रति के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र बहराइच द्वारा 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के मो.न. 9580503159 पर सम्पर्क कर योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः