सचिव के स्थानांतरण से गांव का विकास थमा, नही हो सका कलस्टर का निर्धारण 

• चार सचिव के स्थान पर तीन की हुई तैनाती
• कलस्टर का निर्धारण न होने से गांव का विकास रुका
कुदरहा, बस्ती। ग्राम पंचायतों में सरकार की योजनाओं का संचालन व गांव की व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के लिए तीन वर्ष से अधिक समय तक जमें कुदरहा ब्लाक के चार सचिवों का स्थानांतरण दुबौलिया हो गया जब कि दुबौलिया से दो व हरैया से एक सचिव को कुदरहा में तैनात किया गया है। लेकिन अभी कलस्टर का निर्धारण न होने से गांव का विकास थम गया है।
       सचिव गोरखनाथ यादव, घनश्याम यादव, अजय कन्नौजिया व रवि प्रकाश पांडेय के तैनाती के तीन वर्ष से अधिक हो चुका था। जिसे प्रशासन ने संज्ञान में लिया और इन सभी को दुबौलिया ब्लाक भेज दिया। इन लोगों को बीडीओं ने आठ जून को कार्यमुक्त कर दिया। इनके स्थान पर दुबौलिया से सचिव प्रकाश मोहन व पंकज यादव और हरैया से संदीप कुमार को स्थानांतरित कर कुदरहा भेजा गया है। सभी ने खण्ड विकास कार्यालय कुदरहा पर उपस्थित हो कर नौ जून को कार्यभार ग्रहण किया।
        खण्ड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने बताया कि चार सचिव यहां से दुबौलिया गये है जिहें कार्यमुक्त भी कर दिया गया है। जब कि इनके स्थान पर महज तीन लोग आये है, सभी उपस्थित हो कर योग दिये।