*108 एंबुलेंस सेवा द्वारा सुरक्षित पहुंचाया गया।*
देवरिया। भाटपार रानी ब्लॉक के भाटपार रानी थाना क्षेत्र टीकमपार गांव के निवासी हजरत अंसारी के पुत्र अलफ़ाज़ अंसारी पेड़ से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव पोस्ट टीकमपार निवासी हजरत अंसारी उनका पुत्र अलफ़ाज़ अंसारी आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था जिसमें उसका पैर फिसल कर पेड़ से गिर गया जिसमें उसका बाया हाथ टूट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देखते हुए ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के ईएमटी अखिलेश व चालक इंद्रेश ने तत्परता दिखाते हुए घायल बालक का प्राथमिक उपचार करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी पहुंचाया। जहाँ प्राथमिक इलाज कर के देवरिया मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।