बरामद मोबाइल उनके धारकों को किया गया सुपुर्द

 बहराइच पुलिस/ सर्विलांस सेल की बड़ी कार्यवाही

 101 गुमशुदा मोबाइल अनुमानित कीमत ₹ 25,00,000 बरामद

 बरामद मोबाइल उनके धारकों को किया गया सुपुर्द

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण में समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में सर्विलांस टीम को मिली सफलता… जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुमशुदा हुये विभिन्न कम्पनियों के कुल 101 मोबाइल फोन कीमत लगभग ₹25,00,000/- बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया ।

 

• विवरण-

पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु सर्विलांस टीम एवं समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के नेतृत्व में विशेष अभियान संचालित किया गया। उक्त अभियान के क्रम में जनपदीय सर्विलांस टीम द्वारा सभी थानों से समन्वय स्थापित करते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की नियमित मॉनीटरिंग की गई । अभियान के दौरान जनपदीय पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न कंपनियों, जिनमें एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी एवं वनप्लस आदि के कुल 101 गुमशुदा मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए।

बरामद मोबाइल फोनों को आज दिनांक 07.06.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित मोबाइल धारकों को विधिवत सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल फोन प्राप्त कर लाभार्थियों द्वारा बहराइच पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता एवं प्रभावी कार्यप्रणाली की सराहना की गई। इस अवसर पर महोदय द्वारा जनसामान्य से अपील की गई कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार सारथी’ एप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें, जिससे मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आवश्यक सूचनाएं प्राप्त होती रहें। साथ ही, मोबाइल फोन गुम होने पर मोबाइल की बिल/आईएमईआई संख्या, आधार कार्ड एवं अन्य पहचान पत्र के साथ अपने स्थानीय थाने पर उपस्थित होकर/ ऑनलाइन सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल फोन बरामद होने अथवा प्रकरण में की गई पुलिस कार्यवाही की सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जनपदीय सर्विलांस टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा भी की गई।

 

• *मोबाईल बरामदगी का विवरण:-*

101 मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियों के कीमत लगभग ₹25,00,000/-

क्रम संख्या थाना / इकाई बरामद मोबाइल क्रम संख्या थाना / इकाई बरामद मोबाइल

1 को0 नगर 9 10 हुजुरपुर 3

2 को0 देहात 9 11 रामगांव 2

3 दरगाह शरीफ 2 12 बौण्डी 3

4 पयागपुर 8 13 हरदी 3

5 रानीपुर 3 14 नबाबगंज 3

6 विशेश्वरगंज 12 15 मटेरा 5

7 रिसिया 3 16 मोतीपुर 4

8 कैसरगंज 3 17 नोडल सर्विलांस टीम 24

9 फखरपुर 5 कुल 101

 

• *मोबाइल बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी

1. श्री राकेश कुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस

2. उ0नि0 श्री अभिषेक सिंह

3. मु0आ0 प्रदीप कुशवाहा

4. आ0 नितिन अवस्थी

5. आ0 आनन्द उपाध्याय

6. सीईआईआर पोर्टल पर नियुक्त समस्त कर्मी

7. थाना स्तर पर गठित रिकवरी टीम