केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में 05 जून से 21 जून तक आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

बस्ती ., केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद बस्ती में 05 जून से 21 जून 2026 तक विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, विकास प्रदर्शनी, जनसंवाद, स्वास्थ्य शिविर, किसान सम्मेलन एवं योग दिवस सहित विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी बस्ती द्वारा कार्यालय आदेश जारी कर कार्यक्रमों के सफल एवं प्रभावी संचालन हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रमों के समन्वय एवं संचालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
अभियान के अंतर्गत 05 से 07 जून तक समस्त विकास खंडों/नगरों एवं ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान, अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, नदियों एवं नहरों के किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 08 जून को जनप्रतिनिधियों एवं नोडल अधिकारियों द्वारा प्रबुद्धजनों का सम्मेलन आयोजित होगा।
12 एवं 13 जून को मा. प्रभारी मंत्री/केंद्र सरकार के मा. मंत्री अथवा वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं बोर्ड/आयोग के पदाधिकारियों द्वारा प्रेसवार्ता एवं योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 से 16 जून तक विकास खंड स्तर पर स्वास्थ्य मेले, विभागीय प्रदर्शनियां तथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
16 एवं 17 जून को राज्य स्तर पर चयनित प्रबुद्ध महानुभावों/विषय विषेषज्ञों द्वारा जनपद के तीन विकास खण्डों में प्रबुद्ध एव प्रभावषाली व्यक्तियों तथा चिकित्सकों, अभियन्ताओं, शिक्षकों, उद्यागेपतियों, अधिवक्ताओं एवं युवा उद्यमी, एफपीओ आदि के साथ “विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश” थीम पर संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। 17 से 20 जून तक प्रेक्षागृह में युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित सरकार की उपलब्धियों तथा वृहद इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की जनपद स्तरीय प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त 18 एवं 19 जून को प्राकृतिक एवं प्रगतिशील खेती, गौ-आधारित प्रकृतिक खेती तथा जल संरक्षण कार्यषाला तथा सफल किसानों का सम्मान किया जाएगा। अभियान का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्पोर्टस स्टेडियम में जनपद स्तरीय एवं समस्त तहसील, विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में भव्य योग दिवस कार्यक्रमों के आयोजन के साथ होगा।
जिलाधिकारी ने सभी नामित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी के साथ अभियान को सफल बनाया जाय।
———