टावर पर चढ़ा युवक, भाई से मांग रहा जमीन का रुपया
बस्ती। स्थानीय थाना क्षेत्र के खम्हरिया सुजात गांव में एक युवक शराब के नशे में टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही गांव के लोग पहुंच गए। उसे काफी देर तक समझा। इसके बावजूद वह उतरने को तैयार नहीं हुआ तो पुलिस को सूचना दिया।मौके पर पहुंची पुलिस उसे उतारने का प्रयास कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत और पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह भी मौके पर पहुंची और समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खम्हरिया सुजात निवासी जय सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह बुधवार को साइन लगभग 5:30 बजे टावर पर चढ़ गए। खबर मिलते ही सैकड़ो लोग वहां पहुंच गए। समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के सिपाही महेश यादव युवक को उतारने के लिए टावर पर चढ़ने लगे। थोड़ी दूर बचा था तभी युवक कूदने की धमकी देने लगा जिससे उन्हें वापस लौटना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक मान मनव्वल जारी था। ग्रामीणों के अनुसार जय सिंह अपने भाई दिवाकर सिंह को अपने हिस्से की कुछ जमीन हिब्बनामा कर दिया था। इसके बदले उनके भाई दिवाकर सिंह ने उन्हें रुपया भी दिया था। जय सिंह अपने भाई से और रुपए की मांग कर रहा था। उन्होंने तय रकम दे दी थी और रुपया देने से मना किया तो वह बुधवार को सायं 5:30 बजे टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा। सूचना पर लगभग डेढ़ घंटे बाद अपर पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी भी पहुंचे गए।