अतिक्रमणकारियों पर गरजा बाबा का बुलडोजर
बस्ती। कस्बे के मुख्यमार्ग एवं पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा बुलडोजर लगाकर ढहा दिया गया। बुधवार को अभियान की सूचना मिलते ही सड़क की पटरियों पर दुकान लगाने वालों में पहले से ही अतिक्रमण हटा लिया जिससे प्रशासन को कम परिश्रम करना पड़ा लेकिन यह मात्र एक दिन का खेल था। कल से फिर वही जाम का झाम।
जानकारी के अनुसार कस्बे में सब्जी मंडी न होने के कारण पुरानी तहसील से लेकर मनोरमा पुल तक सड़क की पटरी पर सब्जी, फल विक्रेताओं द्वारा अपनी दुकान सजा सजा कर अवैध कब्जा कर रखा था।अतिक्रमण के कारण हर दिन भारी जाम लग जाता था। बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह, अधिशाषी अधिकारी शिवप्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह अपने दलबल के साथ नेतृत्व में बभनान तिराहा पर पहुंचे। अधिकारियों का जमावड़ा देख अतिक्रमणकारियों को भनक लग गई। आनन फानन में लोगों ने दुकान एवं ढेले को हटा लिया। स्टेट बैंक के पास से बुलडोजर चला। पुरानी तहसील ,अनजहिया तिराहा, होते हुए महूघाट तक लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। ईओ ने कहा कि नगर पंचायत में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया। साथ हो दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गयी है।