सीडीओ व सीआरओ ने ग्राम पंचायत भदौलीचक व ककरा नेवादा का किया भ्रमण

सीडीओ व सीआरओ ने ग्राम पंचायत भदौलीचक व ककरा नेवादा का किया भ्रमण

07 दिवस में शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए कार्मिकों को दिये निर्देश

फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए कृषकों को किया जागरूक

बहराइच । जिले के समस्त असंतृप्त कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री से आच्छादित किये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कैसरगंज शिशिर कुमार वर्मा के साथ तहसील व ब्लाक पयागपुर की ग्राम पंचायत भदौलीचक व ब्लाक चित्त्तौरा की ग्राम पंचायत ककरा नेवादा पहुंचकर कृषकों से वार्ता कर फार्मर रजिस्ट्री के लिए जागरूक किया।

सीडीओ श्री धनवंता व सीआरओ श्री दुबे ने उपस्थित किसानों को बताया कि शासन द्वारा समस्त सरकारी लाभ जैसे खाद, बीज पेस्टिसाइड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित सभी सरकारी योजनाओं के लिए फार्मर रजिस्ट्री बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। सीडीओ ने कृषकों से अपील की कि जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री करवा लें।

सीडीओ श्री धनवंता ने ग्राम पंचायत में कार्य करने वाले कृषि विभाग के समस्त प्राविधिक सहायक ग्रुप सी, एटीएम और बीटीएम, राजस्व लेखपाल, सेक्रेटरी, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक सहित सभी सम्बन्धित कार्मिकों को निर्देश दिया कि वह 07 दिवस के अंदर अपने अपने ग्रामों के समस्त किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनवाना सुनिश्चित करें। सीडीओ ने कहा कि 07 दिनों के उपरान्त यदि समीक्षा में पाया जाता है कि किसी ग्राम पंचायत में कार्य पूर्ण नहीं है तो सम्बन्धित की जिम्मेदारी तक करते हुए कार्रवाई की जायेगी। सीडीओ ने एसडीएम, बीडीओ एवं तहसीलदारों को निर्देश दिया है कि निरन्तरता के साथ फार्मर रजिस्ट्री कार्य का पर्यवेक्षण करते रहें।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः