अवैध मिट्टी खनन में एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर-ट्राली (बिना नंबर प्लेट के) विरुद्ध सीज की कार्यवाही हुई

बस्ती   ग्राम सभा चौबाह में जेसीबी मशीन द्वारा अवैध मिट्टी खनन की सूचना थाना नगर पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना नगर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अवैध मिट्टी खनन में लगे एक जेसीबी मशीन तथा तीन ट्रैक्टर-ट्राली (बिना नंबर प्लेट के) को पकड़ा गया । इन वाहनों व जेसीबी द्वारा बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त वाहन को थाना परिसर में लाकर सीज की कार्यवाही किया गया।