इंदिरा गांधी नगर में सार्वजनिक पुस्तकालय स्थापना हेतु समिति का गठन

 जयपुर इंदिरा गांधी नगर क्षेत्र में ज्ञान, साहित्य एवं अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सार्वजनिक पुस्तकालय प्रारंभ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस क्रम में गीतकार एवं एडवोकेट सुरेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में “इंदिरा गांधी नगर पुस्तकालय निर्माण समिति” का गठन किया गया।
समिति का गठन डॉ. अखिल शुक्ला, छोटे लाल मीणा एवं जयश्री शर्मा के संरक्षण में किया गया। बैठक में क्षेत्र में एक सुसज्जित एवं सर्वसुलभ सार्वजनिक पुस्तकालय की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई तथा इसे शीघ्र मूर्त रूप देने का संकल्प व्यक्त किया गया।
बैठक में कपिल पचौरी, दीपक कराड़िया, पुनीत जैन, डॉ. अशोक दुबे, माधव मिश्रा, अमित मिश्रा, के.डी. झालानी, आशीष शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों ने पुस्तकालय स्थापना के लिए जनसहयोग, प्रशासनिक सहयोग एवं सामाजिक सहभागिता को आवश्यक बताया।
समिति द्वारा शीघ्र ही संबंधित विभागों एवं जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर पुस्तकालय हेतु उपयुक्त स्थान उपलब्ध करवाने तथा क्षेत्रवासियों को अध्ययन एवं साहित्यिक गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।