रंगदारी और धमकी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार: बाघराय पुलिस ने नवीन कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह को पकड़ा

रंगदारी और धमकी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार: बाघराय पुलिस ने नवीन कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह को पकड़ा

 

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ जिले की बाघराय पुलिस ने रंगदारी मांगने, धमकी देने और झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने के आरोप में वांछित अभियुक्त नवीन कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को उसके घर गोगौरी गांव, बाघराय के पास से पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी बाघराय थाने में दर्ज एक तहरीर के आधार पर की गई। बरबसपुर गांव निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नवीन कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह, जो गोगौरी गांव का निवासी है, सुरेंद्र गौतम की मृत्यु के मामले में अनुचित लाभ लेने के लिए उसके परिवार को धमका रहा था और पैसों की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, डर के कारण उसने नवीन कुमार सिंह को 50,000 रुपये दिए थे। इसके बावजूद, अभियुक्त लगातार उसे झूठे मुकदमों में फंसाने और जान-माल की धमकी दे रहा था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि नवीन कुमार सिंह उसके पति को एक गंभीर आपराधिक मामले में फंसाने की साजिश रच रहा है, जिसके संबंध में ऑडियो रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव के माध्यम से पुलिस को उपलब्ध कराई गई है। इस मामले में थाना बाघराय में मु0अ0सं0 129/2026 धारा 308(7) बीएनएस के तहत नवीन कुमार सिंह पुत्र इंद्रमणि सिंह के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना प्रभारी बाघराय श्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनीत कुमार यादव, देवी दयाल वर्मा, दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, कांस्टेबल संदीप कुमार और कांस्टेबल सचिन ठेनुआ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार अभियुक्त नवीन कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह पुत्र इंद्रमणि सिंह, निवासी ग्राम गोगौरी, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ की उम्र लगभग 45 वर्ष है। उसका एक लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं।