राजेश महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में अयोध्या धाम में संपन्न हुआ विशाल भंडारा

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम। ज्येष्ठ माह के तृतीय ‘बड़ा मंगलवार’ के पावन अवसर पर शहीद मार्ग, लालकोठी, अयोध्या धाम में एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन जुगल लाइट एंड साउंड सर्विस, अयोध्या धाम के सौजन्य से विशाल पाण्डेय और वीरेंद्र पाण्डेय द्वारा कराया गया। भंडारे का शुभारंभ प्रभु श्री रामलला एवं श्रीबजरंगबली महाराज के विधि-विधान से पूजन-अर्चन और आरती के साथ हुआ, जिसके बाद भक्तों के बीच अनवरत रूप से प्रसाद का वितरण किया गया। प्रमुख संतों एवं अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस धार्मिक अनुष्ठान में अयोध्या के प्रतिष्ठित संतों और समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य अतिथि अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज ने कार्यक्रम में शिरकत कर आयोजकों को आशीर्वाद दिया। राजेश महाराज ने इस अवसर पर कहा कि बड़े मंगलवार के दिन हनुमान जी की सेवा और भूखों को अन्न दान करना परम कल्याणकारी है। विशिष्ट अतिथि अयोध्या तीर्थ पुरोहित समाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गेश महाराज ने भी आयोजन की जमकर सराहना की।
अति विशिष्ट अतिथि लड्डू गोपाल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप महाराज उपस्थित रहे और भंडारे की व्यवस्थाओं को देखते हुए इसे एक अत्यंत सराहनीय प्रयास बताया।
तपती धूप में भक्तों ने चखा प्रसाद
तपती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद सुबह से ही प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं का भारी तांता लगा रहा। भंडारे में पूड़ी-सब्जी, हलवा और ठंडे पानी की उत्तम व्यवस्था की गई थी।
आयोजक विशाल पाण्डेय और वीरेंद्र पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ के बड़े मंगलवार पर प्रभु की कृपा से इस विशाल भंडारे का संकल्प पूरा हुआ है। इस सेवा कार्य के दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।