भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग की ऐतिहासिक सफलता पर कोर कमेटी एवं समीक्षा बैठक सम्पन्न
संगठन की मजबूती, अनुशासन और आगामी अभियानों की रणनीति पर हुआ व्यापक मंथन
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के सफल एवं अनुशासित समापन के उपरांत विक्रमजोत स्थित अवधेश सिंह होटल के सभागार में कोर कमेटी एवं प्रशिक्षण वर्ग संचालन व व्यवस्था समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की, जबकि वर्ग प्रभारी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी अभियानों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशिक्षण वर्ग की सफलता सभी समितियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की निष्ठा और वैचारिक प्रतिबद्धता से मजबूत होता है तथा प्रशिक्षण वर्ग इसी दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक, सामाजिक और संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनाया गया है, जिससे वे सरकार की योजनाओं एवं पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचा सकें। उन्होंने सभी समितियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भोजन, आवास, मंच, पंजीकरण, तकनीकी, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं में लगे कार्यकर्ताओं ने चौबीसों घंटे तत्पर रहकर कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखी।
बैठक में जिला कोर कमेटी के सदस्य जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, विधायक अजय सिंह, दयाराम चौधरी, संजय जायसवाल, चन्द्रप्रकाश शुक्ल, रवि सोनकर, राजेश पाल चौधरी, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा एवं अभिषेक कुमार उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में वर्ग संचालन समिति के प्रमुख दिव्य प्रकाश, नियंत्रक सतेन्द्र सिंह ‘भोलू’, सह नियंत्रक राधेश्याम कमलापुरी, कार्यक्रम प्रमुख अमृत कुमार वर्मा, व्यवस्था प्रमुख देवेन्द्र सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, प्रेम प्रकाश चौधरी, अजय पाल सिंह, प्रत्युष विक्रम सिंह, चन्द्रशेखर ‘मुन्ना’ एवं शालिनी मिश्रा के कार्यों की विशेष सराहना की गई।
इसके अतिरिक्त सर्व व्यवस्था प्रमुख प्रमोद कुमार चौधरी ‘गिल्लम’, भोजन प्रमुख सुनील सिंह, आवास प्रमुख राजकुमार शुक्ल, मंच व्यवस्था प्रमुख विनय सिंह भारद्वाज, साज-सज्जा प्रमुख अभिषेक कुमार गौतम, प्रदर्शनी प्रमुख गौरव अग्रवाल, स्वच्छता प्रमुख विद्यामणि सिंह, पंजीकरण प्रमुख दिलीप पाण्डेय, तकनीकी प्रमुख सुरेन्द्र चौधरी, यातायात प्रमुख वीरेन्द्र गौतम, सुरक्षा प्रमुख ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’, अतिथि प्रमुख भानु प्रकाश मिश्र एवं मोबाइल पार्किंग प्रमुख दिव्यांशु दुबे के योगदान की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी संगठनात्मक अभियानों को इसी ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।