21, 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत का किया जायेगा आयोजन

21, 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत का किया जायेगा आयोजन

 

बस्ती । माननीय मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशन में सम्पूर्ण भारतवर्ष में सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित वादों को सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने के संबंध में दिनांक 21 अप्रैल, 2026 को समाधान समारोह, 2026 का शुभारम्भ किया गया है तथा उक्त अभियान दिनांक 21, 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ सम्पन्न होगा।

*समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026*

न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह, 2026 का आयोजन 21 अप्रैल, 2026 से आरम्भ किया गया है जिसकी परिणति 21, 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी।

विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामले शामिल किया जायेगा । विशेष लोक अदालत से पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य / जिला / तालुका / उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार / समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा। इस सुलह वार्ता का आयोजन 21 अप्रैल 2026 को समाधान समारोह के आरम्भ के साथ शुरु हो चुका है ।

इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का लक्ष्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है।

सभी सम्बंधित पक्षों को आमंत्रण

अधिवक्तागण, वादकारियों तथा अन्य सभी सम्बन्धित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिये आमंत्रित किया जाता है। 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हुए समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जायेगा। इन सुलह-बैठकों का आयोजन राज्य /जिला / तालुका / उच्च न्यायालय विधिक

सेवा प्राधिकार /समिति स्थिति मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ तथा / अथवा सचिव विधिक सेवा प्राधिकार/समिति पक्षकारों की मदद करेंगे। । पक्षकार इन सुलह-प्रयास हेतु बैठकों / वार्ताओं में सशरीर अथवा आभासी रूप से शामिल हो सकते हैं।

अपने मामले (जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है) को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में कैसे शामिल करें । इस वास्ते गूगल फॉर्म तैयार किया गया है । इस गूगल फॉर्म को भरना अत्यंत सरल है। इसे भरकर अपने मामले को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 में शामिल किया जा सकता है । यह गूगल फॉर्म माननीय सर्वोच्च न्यायालय के वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है।

गूगल फॉर्म लिंक-

https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8

गूगल फ़ॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 31 मई, 2026

हर प्रकार की सहायता / जानकारी के सम्पर्क करें ।

समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) हेतु बनाये गये वन स्टॉप सेन्टर(वार रूम) इंचार्ज का सम्पर्क नं- 011-23115652; 011-23116464

सी.आर. पी निदेशक का सम्पर्क नं0-011-23115652, 011-23116465

वन स्टॉप सेन्टर (कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी ब्लॉक,अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय ) लैण्डलाइन नं०-011-23116464

इमेल – speciallokadalat2026@sci.nic.in

माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जनहित में जारी