पूर्व मंत्री पवन पांडेय और नि० महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में सपाइयों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प– 2027 में अयोध्या की पांचों विधानसभा सीटें जीतकर बनाएंगे अखिलेश सरकार
महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी (सपा) महानगर कमेटी ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ और नि० महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के संयुक्त नेतृत्व में सपाई जिला मुख्यालय पहुंचे और महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
नीट परीक्षा धांधली और पेपर लीक से छात्रों के भविष्य से खिलवाड़
सपा प्रवक्ता राकेश यादव (एडवोकेट) ने ज्ञापन के मुख्य बिंदुओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के लाखों मेधावी छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ क्रूर खिलवाड़ किया जा रहा है। नीट (NEET) परीक्षा में हुई व्यापक धांधली और पेपर लीक की घटनाओं ने परीक्षा प्रणाली की शुचिता को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। सरकार दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने और छात्रों को न्याय दिलाने में पूरी तरह अक्षम साबित हुई है। स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट और आसमान छूती महंगाई
ज्ञापन में बिजली और रसोई गैस के मुद्दों पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया गया। प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर के नाम पर आम उपभोक्ताओं की जेब काटी जा रही है। मीटरों की तेज रफ्तार और भारी-भरकम बिलों ने मध्यम व गरीब वर्ग की कमर तोड़ दी है। यह सीधे तौर पर जनता के साथ खुली लूट है। सपाइयों ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है। आज गरीब परिवारों के घरों में गैस सिलेंडर धूल फांक रहे हैं क्योंकि वे इसे दोबारा भरवाने में असमर्थ हैं। इसके अलावा दूध, दाल, तेल जैसी आवश्यक खाद्य सामग्रियों के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण गरीबों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
2027 में सभी पांचों सीटों पर सपा की जीत का संकल्प प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और रोजगार के मोर्चे पर भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और अयोध्या जनपद की पांचों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताकर प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
प्रदर्शन में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से नि० महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, एडवोकेट शावेज जाफरी, राकेश यादव एडवोकेट, संजय सिंह, रियाज अहमद, सूरज वर्मा आरौनी, पासवान, जेपी यादव, दान बहादुर सिंह, जगन्नाथ यादव, शक्ति जायसवाल, वीरेंद्र गौतम, अंसार अहमद, अनिल यादव, शिवांशु तिवारी, अपर्णा जायसवाल, गुड़िया राठौर, सीमा यादव, सीमा पासी, शिवबरन यादव पप्पू, तरजीत गौड़, गोपीनाथ वर्मा, अमृत राजपाल, बृजेश चौहान, विजय यादव, जगदीश यादव, आशीष वर्मा, पार्षद विशाल पाल, राम भवन यादव, अर्जुन यादव, जगत नारायण यादव, सर्बजीत यादव, कृष्ण गोपाल यादव, अखिलेश पांडे धर्मवीर, नौशाद मामा, वकार अहमद, महेंद्र शुक्ला, राम अजोर यादव, वसी हैदर गुड्डू, औरंगजेब खान, राशिद सलीम घोसी, विनोद कनौजिया, विद्याभूषण पासी, उमेश यादव, अली सईद, नूर बाबू, शिव शंकर शिवा, राजनाथ यादव, अजय यादव, ऋतुराज सिंह, सत्यम यादव, अभय त्रिवेदी, शशांक यादव, चंदन यादव, शहवाज लकी, अनस खान, इश्तियाक खान, शिवम तिवारी, जितेंद्र यादव, सतीश वर्मा, अजय मिश्रा और अनस सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।