सुरेश यादव ने मुकुंद माधव त्रिपाठी को किया सम्मानित, सनातन धर्म की रक्षा पर दिया जोर

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक कार्यों में अनुकरणीय योगदान के लिए सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान एक प्रमुख समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव द्वारा दिया गया। इस अवसर पर सुरेश यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुकुंद माधव त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने त्रिपाठी को अंगवस्त्र और प्रभु श्री राम का चित्र भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया। सनातन की रक्षा करने वालों का सम्मान हमारा उद्देश्य: सुरेश यादव कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुरेश यादव ने कहा सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन और श्रेष्ठ धर्म है। जो लोग सनातन की रक्षा और इसके प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, उन्हें सम्मानित करना हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य है।”
उन्होंने आगे कहा कि मुकुंद माधव त्रिपाठी और उनका पूरा परिवार लंबे समय से सनातन धर्म की सेवा और राम मंदिर आंदोलन के प्रति पूरी तरह समर्पित रहा है। ऐसे समर्पित व्यक्तित्व का सम्मान करना गर्व की बात है। कुठाराघात करने वालों के बीच सनातन की विचारधारा को कर रहे मजबूत वहीं, मुकुंद माधव त्रिपाठी ने भी समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव को अंगवस्त्र एवं भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर उनका आभार जताया। त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में जहां कुछ असामाजिक तत्व सनातन धर्म पर कुठाराघात करने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं सुरेश यादव लगातार सनातन की विचारधारा को धरातल पर मजबूत करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। समाजहित और धर्महित में किए जा रहे इन कार्यों के लिए पूरा समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है। एकजुटता की अपील कार्यक्रम के समापन पर सुरेश यादव ने वहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज में संदेश देते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और समाज सेवा के पावन कार्य के लिए हम सभी को अपनी व्यक्तिगत कड़वाहटों को भुलाकर एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और संस्था के कार्यकर्ता मौजूद रहे।