अयोध्या में “बाला रामुनिकि, नृत्य नीराजनम” कार्यक्रम का आयोजन, देशभर के कलाकारों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

 

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय

अयोध्या में आयोजित “बाला रामुनिकि, नृत्य नीराजनम” सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभर से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर भारतीय संस्कृति की झलक पेश की। यह आयोजन “अक्षया सोशल कल्चरल एसोसिएशन” द्वारा अयोध्या बस अड्डे के पास स्थित श्री राम ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम से जुड़े आयोजकों ने बताया कि उनकी संस्था एक पैन इंडिया एसोसिएशन के रूप में कार्य करती है, जो देश के विभिन्न राज्यों में नियमित रूप से डांस और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। अयोध्या में यह उनका दूसरा आयोजन था, जिसे दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला।

इस कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। प्रतिभागी अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद, वाराणसी समेत देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना रहा।

पोस्टर के अनुसार कार्यक्रम में विभिन्न नाट्य गुरुओं एवं कलाकारों की सहभागिता रही, जिनमें स्मृति सरदारामन, एम. माधुरी, बी. श्रावंती रेड्डी, तुलसी बंदारी, एन. राम्या रेड्डी, अक्षया, अपूर्वाधारी और के. नटराज प्रमुख रहे। वहीं आयोजन में अशुतोष तिवारी, योगेश जांगिड़ और डॉ. प्रवीण कुमार का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के सफल संचालन में जिओ स्पेयर कंपनी के पदाधिकारियों द्वारा विशेष समन्वय बनाया गया, जिसके चलते देशभर से आए कलाकारों और प्रतिभागियों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।

आयोजकों ने बताया कि जब तक लोगों का सहयोग मिलता रहेगा, तब तक अयोध्या में इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।