सेवा और संघर्ष की 3 साल में वही भदरसा नगर पंचायत में विकास की गंगा – मोo राशिद 

 

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय

अयोध्या l भदरसा नगर पंचायत में आज ही के दिन नगर पंचायत की सम्मानित जनता ने मुझ पर भरोसा जताते हुए मुझे अपना जनप्रतिनिधि चुना था। देखते ही देखते सेवा, संघर्ष और विकास के ये 3 वर्ष कब गुजर गए, पता ही नहीं चला। इन तीन वर्षों में मैंने बिना किसी भेदभाव के नगर पंचायत भदरसा के सभी 18 वार्डों में लगातार विकास कार्य कराने का प्रयास किया।

RCC सड़क, नाला निर्माण, इंटरलॉकिंग और अन्य जरूरी छोटे-बड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया गया, ताकि हर मोहल्ले तक विकास पहुँच सके। आस्था के केंद्र भरतकुंड के विकास को भी प्राथमिकता में रखा गया और लगातार कार्य कराए जा रहे हैं।

साथ ही सभी वार्डों के जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ने का काम किया गया, ताकि हर गरीब का अपना घर होने का सपना पूरा हो सके। नगर पंचायत भदरसा में अभी भी कई महत्वपूर्ण कार्य होने बाकी हैं और उन सभी को पूरा कराने के लिए हमारी कोशिश लगातार जारी है। आप सभी सम्मानित जनता का जो प्यार, सम्मान और भरोसा मुझे मिल रहा है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत और पूंजी है।