मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान 

 

 

एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आठ विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर कायम किया दबदबा।

 

पलवल,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 14 मई : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में अपना दबदबा कायम किया। आठ विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। बृहस्पतिवार को कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा और स्कूल के प्राचार्य सतेंद्र सौरोत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर इन विद्यार्थियों का फूल मालाएं पहना कर उत्साहवर्धन किया। 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अव्वल रही किया पोसवाल, 96.2 अंकों के साथ द्वितीय रहे बृजेश, 95.8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही भूमि, 94.8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे नवीन और 91.8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही खुशबू को विशेष सराहना मिली। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि परिश्रम से ही भाग्य बनता है। प्रोफेसर ज्योति राणा ने सभी विद्यार्थियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने द्वितीय रहे बृजेश के पिता और एसवीएसयू में सहायक कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार को विशेष बधाई दी।

प्राचार्य सतेंद्र सौरोत ने बताया कि 32 विद्यार्थियों ने 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट पाई, जबकि 35 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन के साथ पास हुए। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य सतेंद्र सौरोत ने सभी शिक्षकों की भी सराहना की। इस अवसर पर प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग, सहायक कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार, कुलगुरु के ओएसडी संजीव तायल और एसडीओ नरेश संधू के अतिरिक्त अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।