रवि प्रकाश पाण्डेय
सिद्धार्थनगर।आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण एवं मुख्य सेविका एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री को स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता एवं विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थ्थिति में अम्बेडकर सभागार में सम्पन्न हुआ।
मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका कड़ी मेहनत के साथ कार्य कर रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन दिया जा रहा है। नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रो का निर्माण कराया जा रहा है। सरकार द्वारा आंगनबाडी केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार उपकरण उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाना है। कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराये। कुपोषण मुक्त बनाने में आप लोगो का महत्वपूर्ण योगदान है। भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न योजनायें चलाकर उन्हें लाभ दिया जा रहा है।
मा0 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु कार्य कर रही है। जनपद को कुपोषण मुक्त बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इनके द्वारा धूप में कड़ी मेहनत की जाती है। यह अपने परिवार के साथ ही अन्य परिवारों के बच्चों की भी जिम्मेदारी होती है एवं पोषाहार उपलब्ध कराती है। समय से डाटा फीडिंग करने हेतु स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है। स्मार्ट फोन मिलने से कार्य करने में आसानी होगी।
मा0 विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत आंगनबाड़ी सहायिकाओं का भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न हुआ है। आज उनको नियुक्ति पत्र वितरण किया जा रहा है तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बेहतर कार्य करने के लिए स्मार्ट फोन दिया जा रहा है।
विधायक डुमयिागंज श्रीमती सैय्यदा खातून ने कहा कि बेटिया हर क्षेत्र में आगे है। पुरूषों से आगे निकल रही है। अपने दायित्वों का ठीक प्रकार से निर्वहन कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं द्वारा कठिन परिश्रम करके अपने दायित्वों का निर्वहन करती है। जनपद को कुपोषण मुक्त बनाने में इनका विशेष योगदान है।
जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने कहा आप लोग की नियुक्ति हो जाने से आप लोग बच्चों का जीवन स्तर ऊपर उठाने का कार्य करें। महिलाओं/बच्चों को समय से पुष्टाहार मिले। इसके साथ ही विभाग की जो भी योजनाएं है उसका सभी को लाभ मिले। महिलाओं को सश्क्त व स्वावलम्बी बनाने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर सहायिकाओं की पूरी पारर्शिता के साथ भर्ती की जा रही है।
जनपद में आज कुल 350 आंगनबाड़ी सहायिकाओं का नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा 3140 आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा 77 मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या एवं अन्य सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त डीडीओ राजमणि वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, समस्त सीडीपीओ व अन्य उपस्थित थे।