पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां तेज, संचालन एवं व्यवस्था समितियों की बैठक संपन्न

 

 

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने संचालन समिति एवं व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य चिरंजीव चौरसिया एवं जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन हेतु सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा उपयुक्त स्थान के चयन पर विचार-विमर्श किया गया, जिससे प्रशिक्षण वर्ग सुव्यवस्थित एवं अनुकूल वातावरण में संपन्न हो सके।

जिला प्रशिक्षण वर्ग – संचालन समिति में वर्ग प्रभारी (प्रदेश नियुक्त) – डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, वर्ग संचालन समिति प्रमुख – दिव्य प्रकाश, नियंत्रक – सतेन्द्र सिंह ‘भोलू’, सह नियंत्रक – राधेश्याम कमलापुरी, कार्यक्रम प्रमुख (सत्र व्यवस्था) – अमृत कुमार वर्मा, व्यवस्था प्रमुख (सर्व व्यवस्था) – देवेन्द्र सिंह, संचालन समिति सदस्य – अखण्ड प्रताप सिंह, संचालन समिति सदस्य – प्रेम प्रकाश चौधरी, संचालन समिति सदस्य – अजय पाल,सम्पूर्ण जिला प्रशिक्षण टोली – प्रत्युष विक्रम सिंह, चन्द्रशेखर ‘मुन्ना’, शालिनी मिश्रा,

जिला प्रशिक्षण वर्ग – व्यवस्था समिति में व्यवस्था प्रमुख (सर्व व्यवस्था) – प्रमोद कुमार चौधरी ‘गिल्लम’, भोजन प्रमुख – सुनील सिंह, आवास व्यवस्था प्रमुख – राजकुमार शुक्ल, सभागार एवं मंच व्यवस्था प्रमुख – विनय सिंह भारद्वाज, साज-सज्जा प्रमुख – अभिषेक कुमार गौतम, प्रदर्शनी प्रमुख – गौरव अग्रवाल, स्वच्छता प्रमुख – विद्यामणि सिंह, पंजीकरण व्यवस्था प्रमुख – दिलीप पाण्डेय, तकनीकी कार्य प्रमुख – सुरेन्द्र चौधरी, यातायात/पार्किंग व्यवस्था प्रमुख – वीरेन्द्र गौतम, सुरक्षा प्रमुख – ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’, अतिथि प्रमुख – भानु प्रकाश मिश्र, मोबाइल पार्किंग (संग्रह) प्रमुख – दिव्यांशु दुबे को जिम्मेदारी सौपी गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया, जिससे प्रशिक्षण वर्ग को सफल एवं प्रभावी बनाया जा सके।