सन्दर्भ निस्तारण में शिथिलता पर समाज कल्याण अधिकारी से मांगा गया स्पष्टीकरण 

सन्दर्भ निस्तारण में शिथिलता पर समाज कल्याण अधिकारी से मांगा गया स्पष्टीकरण

बहराइच 30 अप्रैल। आईजीआरएस व अन्य स्तरों से प्राप्त सन्दर्भों के निस्तारण में रूचि न लेने के कारण सन्दर्भों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण न होने से अनवरत रूप से शिकायकर्ता द्वारा एक ही प्रकरण में पृथक-पृथक माध्यम से प्रार्थना-पत्र प्रेषित किये जाने तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त सन्दर्भों में बिना समुचित परीक्षण किये प्रकरण की नियत तिथि पर स्पेशल क्लोज का प्रस्ताव प्रेषित करने का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा कड़ा संज्ञान लिया गया है।

डीएम श्री त्रिपाठी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया है कि निर्धारित समय में कार्यवाही न करने तथा आख्या न प्रेषित किये जाने के सम्बन्ध में अपना लिखित स्पष्टीकरण 03 दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। डीएम श्री त्रिपाठी ने सम्बन्धित अधिकारी को सचेत किया है कि समय सीमा के अन्दर स्पष्टीकरण प्राप्त न होने अथवा स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की स्थिति आपके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः