अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश कमलेश कुमार ने जिला कारागार बस्ती का किया निरीक्षण 

अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश कमलेश कुमार ने जिला कारागार बस्ती का किया निरीक्षण

 

बस्ती। अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश कमलेश कुमार ने जिला कारागार बस्ती का निरीक्षण किया। जिला कारागार बस्ती में निरूद्ध बन्दियों को आवश्यक सुविधाये मुहयिया कराने का निर्देश दिया। श्री कमलेश कुमार ने चिकित्सा, पाकसाला, तथा महिला बैरक का निरीक्षण किया तथा बन्दियों से बातचीत की। दोषसिद्ध बन्दि जिनमें ठाकुर प्रसाद पाण्डेय, सुधीर, सुनील कुमार, आकाश, गोपी शर्मा, दिलीप अग्रहरी से बातचीत कर जिला कारागार की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र कुमार प्रथम ने बताया कि जिला कारागार में बन्दियों सेे मुलाकात करने वालो के लिए विधिक सहायता डेस्क स्थापित किया जायेगा। जिससे मुलाकात करने वालो को कोई परेशानी न हो। चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल कौशल किशोर श्रीवास्तव ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित थे तथा बन्दियों को विधिक सहायता तथा विधिक सहायता के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी बन्दि जिसके पास कोई भी अधिवक्ता नही है वो लीगल एड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम में विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु प्रार्थना पत्र देकर विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है, इस अवसर पर जेल अधीक्षक एंव डिप्टी जेलर आदि उपस्थित रहें।