भारत के विकास सूचकांक की दिशा निर्धारण करेगी जनगणना 2027-संजय द्विवेदी
ए. एच. एग्री. इंटर कालेज दुधारा में जनगणना जागरूकता अभियान को लेकर रैली निकाली गई।
सेमरियावां (संतकबीरनगर) गुरूवार को ए. एच. एग्री. इंटर कालेज दुधारा में जनगणना जागरूकता अभियान को लेकर रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने कहा कि भारत की जनगणना देश का भविष्य तय करेगी। विकास के सूचकांक का निर्धारण करेगी। आम नागरिक जनगणना में लगे कर्मचारियों का सहयोग करें। आम नागरिकों के सहयोग से ही जनगणना कार्य सफल होगा।
उन्होंने बताया कि रैली के दौरान नागरिकों को अवगत कराया गया कि भारत की जनगणना-2027 के क्रम में निर्धारित अवधि स्व गणना की तिथि सात से 21 मई तक लिंक के माध्यम से की जा सकती है। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 22 मई से 20 जून 2026 एवं द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना एवं जाति जनगणना नौ से 28 फरवरी 2027 तक संपन्न कराई जाएगी।
रैली के दौरान भारत की जनगणना-2027 के विभिन्न चरणों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई, जिससे निश्चित समय में हर नागरिक की जनगणना हो सके। जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए छात्र छात्राओं ने गगनभेदी नारे लगाए। रैली के दौरान रास्ते मिलने वाले आम नागरिकों को भी जनगणना के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान फसीयुद्दीन, कमरे आलम सिद्दीकी, अब्दुल सलाम, मुहम्मद शाहिद, जुबैर अहमद, मुहम्मद युनुस, औबेदुल्लाह, मुहम्मद परवेज अख्तर, ओजैर अहमद, अखिलेश कुमारी, हकीमल्लाह, फ़ख्रद्दीन, सबीह अहमद, असादुल्लाह, जुनैद अहमद, रफी अहमद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।