उत्तराखंड चार धाम यात्रा 16 से 29 मई तक, भागवत भास्कर गोपाल दाधीच के सानिध्य में होगी आयोजित

 

 

आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम बनने जा रही उत्तराखंड की चार धाम यात्रा 16 से 29 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह पावन यात्रा भागवत भास्कर गोपाल दाधीच के सानिध्य में सम्पन्न होगी, जिसमें देशभर से श्रद्धालु भाग लेंगे।
इस धार्मिक यात्रा के मुख्य यजमान संगीता रमाकांत अग्रवाल परिवार रहेंगे। वहीं सहयोगी यात्रियों में दिनेश बियानी, पूजा बियानी, लखन बियानी, मनोज लोया, जयश्री लोया, सतीश गुप्ता, चंद्रकला गुप्ता, हेमा मेहता, केतन रावल (मुंबई), तनवी रावल (मुंबई), धीरज जोशी (रायपुर), शिवरतन सारडा (बेंगलुरु), विजय श्री शारदा (बेंगलुरु), जतिन जोशी, अवनी जोशी (रायपुर), रविकांत भूतड़ा (किशनगढ़) सहित अनेक श्रद्धालु शामिल होंगे।
यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार से गंगा स्नान के साथ होगा। इसके पश्चात श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम के दर्शन एवं स्नान कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे। यात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालु पुनः हरिद्वार पहुंचेंगे।
आयोजकों के अनुसार यह यात्रा भक्तों के लिए आध्यात्मिक उन्नति और सनातन संस्कृति से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।