जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप हेतु बस्ती टीम का चयन, 5 -7 मई को होगी प्रतियोगिता
बस्ती । जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप के लिए बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों का चयन ट्रायल संपन्न हुआ। चयनप्रक्रिया खो-खो एसोसिएशन के सचिव राम सिंह की देखरेख मेंफुलवास सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी में
आयोजित की गई।ट्रायल में सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी विपिन वर्मा, युवराज सिंह, विपिन पाल और सरफराज ने चयनकर्ता के रूप में खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया। चयनित टीमें 5, 6 और 7 मई को अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में
आयोजित वशिष्ठ महोत्सव 2026 के अंतर्गत प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जिसमें प्रदेश के 65 जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।आयोजन अध्यक्ष राणा दिनेश प्रताप सिंह एवं आयोजक सचिव राम सिंह (जिला खो-खो एसोसिएशन, बस्ती) के नेतृत्व में प्रतियोगिता संपन्न होगी। वहीं उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन के सचिव चंद्रभानु सिंह, संरक्षक विनोद सिंह तथा अन्य पदाधिकारी इसकी देखरेख करेंगे। रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में डॉ. मुकुल कुमार जेटलन बिजनौर जिम्मेदारी संभालेंगे।चयनित खिलाड़ी बालिका वर्ग अर्तिका मिश्रा कप्तान भार्गवी सिंह, खुशी वर्मा, अंशिका, संध्या, प्रियांशी, चांदनी, राधिका, सावित्री, सरिता, प्रियंका
कोच नंदनी यादव बालक वर्ग
आदर्श वर्मा (कप्तान), सुशील, शिवम, सूरज, शनि, पियूष राज गौंड, साहिल, इरशाद,सुफियान, अजीम, मोहम्मद कैफ कोच
विपिन वर्मामैनेजर: विपिन पाल
इस अवसर पर जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार के शारीरिक शिक्षक प्रभाकर ओझा, जिला खो-खो संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, रणधीर सिंह, अखिलेश सिंह सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।बस्ती के खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।