शिक्षकों ने किया रूधौली ब्लाक अध्यक्ष रजनीश मिश्र का स्वागत

शिक्षकों ने किया रूधौली ब्लाक अध्यक्ष रजनीश मिश्र का स्वागत

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रूधौली ब्लाक अध्यक्ष रजनीश मिश्र का सोमवार को बीआरसी रूधौली पर शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इसी कड़ी में कौशल किशोर पाण्डेय और दिनेश चन्द्र पाण्डेय को ब्लाक संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। ब्लाक अध्यक्ष रजनीश मिश्र ने कहा कि जो दायित्व उन्हें दिया गया है उसका पूरी निष्ठा से पालन करने के साथ ही शिक्षक हितों के लिये संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से यह जानकारी देते हुये जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम में सुशील कुमार उपाध्याय, मो. शकील, गब्बूलाल, योगेश्वर शुक्ल, सच्चिदानन्द गुप्ता, अशोक कुमार, राधेश्ध्याम, ईश्वरदेव शुक्ल, दिनेश सिंह, स्वामीनाथ, आभाकान्त द्विवेदी, प्रतुल पाण्डेय, गौरव द्विवेदी, कृष्ण कुमार शर्मा, संजय कुमार कन्नौजिया, दीपक सिंह, उमाशंकर सिंह, संजय कुमार, डा. विजय लक्ष्मी पाण्डेय, अशोक कुमार, हीरालाल मधुकर, गोरखनाथ, शिवेन्द्र सिंह, अंकित सिंह, अमित, मनोज चौधरी, सुभाष, इन्द्रजीत, भीमसेन के साथ ही अनेेक शिक्षक शामिल रहे।