यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम मे श्री सूर्य बक्स पाल इण्टर कालेज का शानदार प्रदर्शन…….
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम आने पर श्री सूर्य बक्स पाल इण्टर कालेज में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या उर्वशी दूबे ने सफल छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
प्रधानाचार्या उर्वशी दूबे ने कहा कि छात्राओं ने जो शानदार सफलता हासिल की है, वह पूरे श्री सूर्य बक्स पाल इण्टर कालेज परिवार के लिए गर्व और खुशी का विषय है। यह परिणाम छात्राओं की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का प्रतिफल है। हमारे बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि लगन और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। मैं सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। आगे भी हमारा विद्यालय में शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन के माध्यम से छात्र एवं छात्राओं को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में शहनुमा , आबिदा, ज्योति, आयूष दूबे और मानसी ने अंक प्राप्त कर विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में प्रिया , निधि, कविता, अभिषेक, प्रियंका और काजल अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के प्रधानाचार्या उर्वशी दूबे ने शिक्षकों के साथ छात्राओं को सम्मानित किया।
कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार में उमेश श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, राधेश्याम, चांदनी, मन्दाकिनी,जया शुक्ला आदि उपस्थित रहे ।