सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के पूर्व छात्रों का इनकम टैक्स विभाग में चयन

सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के पूर्व छात्रों का इनकम टैक्स विभाग में चयन

 

बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि विद्यालय के दो पूर्व छात्र भैया युवराज यादव एवं भैया शुभम पाण्डेय का चयन इनकम टैक्स ऑफिस में सुपरिटेंडेंट के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि पर आज दोनों भैयाओं का विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भैया युवराज यादव पुत्र श्री अजय कुमार यादव, निवासी चकदहा कलवारी, बस्ती) ने सत्र 2020 में विद्यालय से कक्षा 11 एवं 12 की शिक्षा प्राप्त की थी। वहीं भैया शुभम पाण्डेय पुत्र श्री विजय नारायण पाण्डेय, निवासी सेमरा चिंगाव, पोस्ट उमरिया, बस्ती ने विद्यालय से कक्षा 6 से 12 तक अध्ययन किया। दोनों पूर्व छात्रों की सफलता से विद्यालय में उत्साह का वातावरण रहा।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह जी ने दोनों चयनित भैयाओं तथा उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल गाडिया, प्रबंधक डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री प्रहलाद मोदी जी सहित समस्त आचार्य बंधुओं ने चयनित भैयाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।