उपज के मंडल संयोजक बने जयन्त कुमार मिश्र

उपज के मंडल संयोजक बने जयन्त कुमार मिश्र

 

बस्ती। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट (उपज) का पिछले दिनों मुरादाबाद में हुए प्रांतीय अधिवेशन सर्वेश कुमार सिंह प्रांतीयअध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।जिसमे कार्यकारणी व आम सभा की बैठक में निष्क्रिय पड़े जनपद इकाइयों को नव गठन व संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के 18 मंडलों में संयोजक / प्रभारीयो को नियुक्त किया गया ।

जिसमें बस्ती मंडल की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार एवं उपज के प्रदेश मंत्री जयंत कुमार मिश्र को दी गई। उक्त विषय को लेकर बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में संगठन के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर संगठन की मजबूती सदस्यता अभियान की चर्चा की गई इस दौरान उपज के बस्ती जिला अध्यक्ष रमेश चंद मिश्र ने बताया की जयन्त कुमार मिश्र को मंडल संयोजक/प्रभारी बनाया गया है इस मौके पर सभी ने खुशी व्यक्त करते हुए श्री मिश्र को बधाई दिया।वरिष्ठ पत्रकार एवं उपज के पदाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ,जयप्रकाश उपाध्याय ,लवकुश सिंह आशुतोष नारायण मिश्र ,संतोष कुमार श्रीवास्तव ,अनिल श्रीवास्तव सतेंद्र नाथ श्रीवास्तव राधे कृष्ण द्विवेदी सहित प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय महामंत्री महेंद्र तिवारी पत्रकार दिनेश कुमार पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, लवकुश यादव,गिरजेश चौधरी ,संतोष तिवारी बबुन्दर यादव, विवेक श्रीवास्तव ,जयप्रकाश पांडेय ,महेंद्र सिंह , लव कुश सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने बधाई दी ।संगठन को लेकर बातचीत करते हुए श्री मिश्र ने बताया कि

संगठन पत्रकारों के हितो को लेकर एक मजबूत नेतृत्व तैयार कर रहा है ।पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मजबूत और जिम्मेदार लोगों को इसमें प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाएगा । संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बस्ती मंडल के तीनों जनपदों बस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर में संगठन को मजबूत करने के लिए सभी जनपदों में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और निष्क्रिय पड़े जनपद को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। श्री मिश्र ने बताया कि संगठन की मजबूती को लेकर अगले कुछ दिनों में स्वयं मंडल के तीनों जनपदों का भ्रमण कर पत्रकारों को एकजुट करेंगे और बृहद सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा।