बस्ती का सितारा चमका आयुष्मान तिवारी ने JEE Main में 95.50 पर्सेंटाइल हासिल कर बढ़ाया जिले का सम्मान
शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती। कड़ी मेहनत अटूट संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर बस्ती के ग्राम ऐंठी निवासी मेधावी छात्र आयुष्मान तिवारी ने JEE Main में 95.50 पर्सेंटाइल प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित कर दिया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।आयुष्मान की सफलता सिर्फ एक उपलब्धि नहीं बल्कि एक प्रेरक कहानी है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल बस्ती से हाईस्कूल तथा इंडियन पब्लिक स्कूल बस्ती से इंटरमीडिएट तक पूरी की। पढ़ाई के प्रति उनकी लगन और अनुशासन बचपन से ही स्पष्ट था जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। खुद की मेहनत से रचा कीर्तिमान आज के दौर में जहां छात्र महंगे कोचिंग संस्थानों पर निर्भर रहते हैं वहीं आयुष्मान ने बिना किसी बड़े कोचिंग का सहारा लिए घर पर रहकर स्वयं तैयारी की उन्होंने नियमित अभ्यास सटीक रणनीति और समय प्रबंधन के जरिए यह सफलता हासिल की। उनकी यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि सफलता संसाधनों से नहीं, बल्कि संकल्प और मेहनत से मिलती है।आयुष्मान के पिता अनिल कुमार तिवारी और माता वंदना त्रिपाठी दोनों शिक्षक हैं। घर का सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण अनुशासन और मार्गदर्शन उनकी सफलता की नींव बना। माता-पिता के सहयोग और प्रेरणा ने आयुष्मान को निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति दी। युवाओं के लिए मिसाल आयुष्मान की इस उपलब्धि पर परिजनों शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां दी हैं। उनकी सफलता आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है कि सीमित संसाधनों में भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।