शकरदहा विद्यालय में वार्षिकोत्सव बना यादगार प्रतिभाओं की चमक से गूंजा परिसर
शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती।हरैया क्षेत्र के आदर्श प्राथमिक विद्यालय शकरदहा में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं सद्भावना का उद्घाटन समारोह भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह ने फीता काटकर सद्भावना लान का उद्घाटन किया जबकि दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। उनके साथ प्रधान प्रतिनिधि अशोक शुक्ला सुभाष चंद तिवारी मोहम्मद शहजाद, पंचायत सचिव शालिनी गुप्ता एवं प्रधानाध्यापक डा योगेश सिंह भी मंच पर मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना से हुई जिसमें अदिति उर्मी मानवी रिया और अंजू सहित अन्य छात्राओं ने भावपूर्ण प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य गीत और नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को मनमोह लिया। हर प्रस्तुति में बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।समारोह का विशेष आकर्षण प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रखर शुक्ल का सम्मान रहा विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें सम्मानित किए जाने पर बच्चों और अभिभावकों में नई प्रेरणा का संचार हुआ। इस अवसर पर डॉ. दीनानाथ पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं क्योंकि ये उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का मंच प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक प्रधानाचार्य, शिक्षक, पत्रकार एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।कार्यक्रम का संचालन सुभाष सिंह ने प्रभावी ढंग से किया। वहीं, सेवानिवृत्त शिक्षक राम मगन गुरु जी को सम्मानित कर उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान को सराहा गया।समारोह ने शिक्षा, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए एक यादगार छाप छोड़ी कार्यक्रम के मुख्य योजन प्रधानाध्यापक योगेश सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापित किया और कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को आगे बढ़ाने और निखारने का मौका मिलता है जो समय-समय पर होता रहे जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी उभर कर बाहर निकले इस मौके पर प्रधानाध्यापक अखिलेश सिंह गिरजेश बहादुर सिंह रवीश मिश्र प्रमोद तिवारी गुलाम अशरफ अंसारी राजेश सिंह उदय प्रताप सिंह प्रभात रंजन अनीता सिंह पिंकी रणधीर सिंह शाहिद तमाम लोग मौजूद रहे।