त्रिस्तरीय मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम हुआ संशोधित  

त्रिस्तरीय मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम हुआ संशोधित

10 जून 2026 को होगा मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन

बहराइच 20 अप्रैल। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार मतदाताओं के डीडुप्लीकेशन एवं कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही 28 मई 2026 तक तथा कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डाे की मैंपिग, मतदाता क्रमांकन, एस.वी.एन. आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने आदि का कार्य 09 जून 2026 तक पूर्ण कर निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 10 जून 2026 को किया जायेगा।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः