पीआरवी टीम की तत्परता से बची एक और जान

पीआरवी टीम की तत्परता से बची एक और जान

 

पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह के पर्यवेक्षण तथा पुलिस उपाधीक्षक यू0पी0-112 श्री राज सिंह के मार्गदर्शन में थाना हुजुरपुर की पीआरवी यूपी 32 डीजी 6634 टीम ने एक संवेदनशील मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति की जान बचाई।

 

दिनांक 18.04.2026 को दोपहर लगभग 13:31 बजे यूपी-112 पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति आत्महत्या का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम – पीआरवी कमांडर आरक्षी विश्वास प्रताप सिंह एवं होमगार्ड चालक निजामुद्दीन तुरंत मौके पर पहुंचे और सूझबूझ से काम लेते हुए व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया। इसके बाद व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिलाया गया और परिजनों के सुपुर्द करते हुए काउंसलिंग की व्यवस्था कराई गई। इस कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

बहराइच पुलिस सभी से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर तुरंत संपर्क करें।