एसपी के आदेश पर घर में घुस कर मारने पीटने व जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
रिपोर्टर शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के चांदा खुर्द गांव में कंबाइन से पहले गेहूं काटने के विवाद में एक व्यक्ति को आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडा लोहे के रोड और धरना हथियार से हमला कर दिया जान बचाने के लिए भेज तो लोगों ने घर में घुसकर प्राण घातक हमला कर लहूलुहान कर दिया। मामले में पैकोलिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के आदेश पर पुलिस ने घर में घुसकर मारने पीटने धमकी देने तथा जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार चांदा खुर्द निवासी सुनील दुबे पुत्र परमात्मा प्रसाद दुबे ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि विगत 7 अप्रैल को सायं उनके गांव में कंबाइन मशीन गेहूं काटने पहुंची थी। पहले अपनी फसल कटवाने को लेकर हुए विवाद में उनके पट्टीदार अशोक कुमार पुत्र अष्टभुजा दुबे तथा आदर्श कुमार पुत्र अशोक दुबे गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने लगे। वे किसी तरह जान बचाकर अपने घर में भागे तो रामकृष्ण दुबे पुत्र अष्टभुजा दुबे, सावित्री दुबे, आस्था दुबे तथा माधुरी दुबे लाठी डंडा लोहे के राज और धारदार हथियार लेकर ललकारते हुए जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर प्राण घातक हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रार्थना पत्र देने के बावजूद पैकोलिया पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया। थक हार कर उन्होंने पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह से मिलकर न्याय की गुहार किया। एसपी के आदेश पर पैकोलिया पुलिस ने उक्त लोगों के विरुद्ध अपराध संख्या 49/2826 बीएनएस की धारा 115(2), 352, 191(2), 191(3), 109(1), 333 तथा 49 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। खबर लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।