दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली खास बस्ती ने रचा नया इतिहास
बस्ती। दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली खास बस्ती ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता हासिल की, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
इस वर्ष विद्यालय की छात्रा वैष्णवी ने 98.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त अन्य मेधावी छात्रों में सुंदरम (96.8%), अर्पित राज (96.4%), अमन पटेल (95.6%), उत्कर्ष पटेल (96%), अमन कुमार (96%), अस्तित्व (95.5%), उत्कर्ष पटेल (95.4%), अदिति तिवारी (95.4%), अमन कुमार (95.2%), अरबा (94%), सोनाक्षी (93.8%), साहिल शर्मा (93.8%), शुभ द्विवेदी (93.3%), अमिताभ शुक्ला (93%), माही (93%), मानवी (93%), सौरव (92%), अविनाश (91%), कुमकुम (91%), नवीन, शशांक (90%), गौरव (90%), स्वासती (90%), दिव्यांशी यादव (90%) सहित कुल 38 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम अत्यंत संतोषजनक रहा, जिससे अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। सभी अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षा प्रणाली एवं अनुशासन व्यवस्था की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों को बधाई दी।
विद्यालय के प्रबंधक एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय ने एक बार फिर अपने आदर्श वाक्य “शिक्षा और अनुशासन” को चरितार्थ करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर प्रयास और समर्पण से सफलता निश्चित है।