आर्य समाज नई बाजार बस्ती के पदाधिकारियों ने संरक्षक स्वर्गीय राम प्रताप आर्य की पुण्य तिथि पर वैदिक यज्ञ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित

आर्य समाज नई बाजार बस्ती के पदाधिकारियों ने संरक्षक स्वर्गीय राम प्रताप आर्य की पुण्य तिथि पर वैदिक यज्ञ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित

बस्ती। आर्य समाज नई बाजार बस्ती के पदाधिकारियों ने संरक्षक स्वर्गीय राम प्रताप आर्य की पुण्य तिथि पर वैदिक यज्ञ कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने कहा कि उन्होंने बस्ती मण्डल में वैदिक धर्म के प्रचार प्रसार के लिए तन मन धन से प्रयास किया जिसके फलस्वरूप वेद प्रचार, जन जागरण, सामूहिक वैदिक संस्कार कार्यक्रम तथा मंडल में बच्चों के चरित्र निर्माण शिविरों आदि के द्वारा जनसामान्य को जो सनातन धर्म से विमुख हो रहे थे उन्हें पुनः वैदिक धर्म से जोड़ा गया। अलख निरंजन आर्य ने बताया कि वे अत्यन्त दयालु स्वभाव के थे। गरीब बच्चों की शिक्षा और कन्याओं के विवाह में वे बड़ी मदद करते थे। इसके लिए उन्होंने अपने बड़े भाई विश्रामदास आर्य के साथ मिलकर स्वामी दयानन्द पूर्व माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की जो आज तक बच्चों को शिक्षा के साथ उत्तम संस्कार और आत्मरक्षा की शिक्षा देकर उन्हें आदर्श नागरिक बनाने में प्रयत्नशील है। इस अवसर पर आदित्यनारायण गिरि, गरुण ध्वज पाण्डेय, ब्रह्मानंद पाण्डेय, नितीश कुमार, अनीशा मिश्रा, महक मिश्रा, अंजली और मान्या जायसवाल द्वारा वृद्धाश्रम, जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, गौशाला कठार जंगल और विद्यालय सहित बहुत से संस्थानो पर फलाहार का वितरण कराया गया।

इस अवसर पर यज्ञ कराते हुए गरुण ध्वज पाण्डेय ने कहा कि हम महापुरुषों को उनकी पुण्यतिथि पर याद करके अपने आप को ऊर्जावान बनाते हैं ताकि उनके द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी प्रकल्पों को हम आगे बढ़ा सकें। उनकी सुकीर्ति सदैव जीवित रहती है जो हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती रहती है। इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य, अलख निरंजन आर्य, आनन्द स्वरूप आर्य, आदित्य आर्य, अंश आर्य, अर्चना आर्य, रश्मि आर्य, ओंकार आर्य, रजनी आर्य, कंचनलता आर्य, उर्मिला आर्य, राधेश्याम आर्य, रामसनेही आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।