गैस एजेन्सियों पर उपलब्ध हैं 05 कि.ग्रा. के व्यावसायिक गैस सिलेण्डर: डीएसओ

गैस एजेन्सियों पर उपलब्ध हैं 05 कि.ग्रा. के व्यावसायिक गैस सिलेण्डर: डीएसओ

बहराइच । जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया कि जनपद की समस्त गैस एजेन्सियों पर 05 कि.ग्रा. वाले व्यावसायिक छोटे गैस सिलेण्डर उपलब्ध हैं। जिले के इच्छुक ठेले, रेहड़ी-पटरी दुकानदारों जिन्हें अपने व्यवसाय हेतु गैस सिलेण्डरों की आवश्यकता है, वह नजदीकी गैस एजेन्सी पर अपनी आई.डी. जमा करके नियमानुसार 05 कि.ग्रा. वाला व्यावसायिक छोटा गैस सिलेण्डर प्राप्त कर सकते हैं। डीएसओ श्री तिवारी ने ठेला, रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को सचेत किया है कि किसी भी दशा में घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग न करे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः