रक्त केंद्र राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ एफेरेसिस

रक्त केंद्र राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ एफेरेसिस

 

अम्बेडकरनगर।पूर्वांचल मेडिसिटी हॉस्पिटल में डॉ.प्रवीण प्रसाद के मरीज गुलिस्ता का प्लेटलेट कम था, उनकी ऑपरेशन से डिलीवरी होनी थी l गुलिस्ता मरीज को रेंडम डोनर प्लेटलेट चढ़ाया गया, परंतु ज्यादा प्लेटलेट नहीं बढ़ पा रहा था

मरीज की समस्या को देखते हुए रक्त केन्द्र के प्रभारी डॉक्टर मनोज कुमार गुप्ता ने डॉक्टर प्रवीण प्रसाद को एफेरेसिस द्वारा प्लेटलेट लेने की सलाह दी,

इसके बाद सकुशल डिलीवरी कराने के लिए एफेरेसिस द्वारा प्राप्त प्लेटलेट जिसको की सिंगल डोनर प्लेटलेट SDP भी कहते हैं कि प्रक्रिया आरंभ की गई,

गुलिस्ता मरीज को एफेरेसिस द्वारा प्राप्त प्लेटलेट चढ़ाकर उसका प्लेटलेट काउंट ठीक किया गया और अब मरीज के आपरेशन की तैयारी की जा रही है।

इस मौके पर डॉ. मनोज के देखरेख में डॉक्टर महेश यादव, लैब टेक्नीशियन संतोष, राकेश, नवीन,राजकुमार, दुर्गा शंकर, सूरज उपस्थित रहे,

 

डॉ .मनोज ने सभी जनमानस अफ़रेसिस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करने अनुरोध भी किया है।