आंगनवाड़ी सहायिकाओं को मिला सम्मान, नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित

आंगनवाड़ी सहायिकाओं को मिला सम्मान, नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित

 

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत पहल

 

जितेन्द्र पाठक

 

संत कबीर नगर।जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में आज एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान नवचयनित आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और बाल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में विधायक अंकुर राज तिवारी (खलीलाबाद), विधायक गणेश चौहान (धनघटा), जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने चयनित महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित इन आंगनवाड़ी सहायिकाओं से समाज के नौनिहालों के बेहतर पोषण और शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान की अपेक्षा जताई गई। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी सहायक सिद्ध होगी।