महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में समूचे प्रदेश में चौथी रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित होकर जनपद का मान बढ़ाने वाली अनामिका मिश्रा को उनके आवास पर पहुंचकर पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ ने सम्मानित किया। मेहनत और लगन का सुखद परिणाम महेंद्र मिश्रा की सुपुत्री अनामिका मिश्रा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री पवन पांडे ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा अनामिका मिश्रा ने प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा में जो गौरव हासिल किया है, वह उनकी कठिन मेहनत, अडिग लगन और धैर्य का प्रतिफल है। उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे अयोध्या जनपद का नाम रोशन किया है। सफल अभ्यर्थियों का बढ़ाया उत्साह पूर्व मंत्री ने अनामिका के साथ-साथ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल हुए अन्य सभी अभ्यर्थियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं ने अपने सुखों का त्याग कर और जी-तोड़ परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया है, वे समाज और प्रशासन के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। इनकी रही मौजूदगी महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस सम्मान समारोह के अवसर पर पूर्व मंत्री के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से चौधरी श्री चंद यादव (महानगर उपाध्यक्ष) राकेश यादव (प्रवक्ता) ज्ञानेंद्र शुक्ला हर्षित पाठक उपस्थित लोगों ने अनामिका के परिजनों को मिठाई खिलाकर इस बड़ी सफलता की खुशी साझा की और बिटिया के प्रशासनिक अधिकारी बनने पर गर्व जताया।