बस्ती। संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत प्रतिनिधि श्री राणा प्रताप सिंह एवं विभाग प्रचारक बस्ती ऋषि जी की उपस्थिति में संस्कार भारती बस्ती का गठन हुआ जिसका सभी ने ॐ ध्वनि से अनुमोदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग प्रचारक ऋषि जी, प्रांतीय प्रतिनिधि राणा प्रताप सिंह जी, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ कैप्टन पुष्प लता मिश्रा, जिला कार्यवाह नीरज जी ,प्रांत मंत्री राहुल श्रीवास्तव, कार्यक्रम अध्यक्ष सत्या मिश्रा ,प्रांतीय टोली सदस्य डाॅ नवीन श्रीवास्तव द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ ।डाॅ कैप्टन पुष्प लता मिश्रा ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संस्कार भारती का इतिहास विस्तृत रूप से बताया । शुभारंभ ध्येय गीत के साथ हुआ एवं समापन वंदे मातरम के साथ हुआ। आभार ज्ञापन सत्या मिश्रा जी ने किया और कार्यक्रम संचालन डॉ राजेश कुमार मिश्र ने किया। विभाग प्रचारक ने अपने संबोधन में कहा की संस्कार भारती कला और साहित्य के क्षेत्र में समाज के बीच में कार्य करती है। देश के सभी जिलों में संस्कार भारती की इकाई कार्य कर रही है। संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने संस्कार भारती का प्रारंभ करने के समय लोक कला धरोहर ,साहित्य पर कार्य किया ।उन्होंने कहा की उपस्थित मातृशक्ति को देखकर इस नवरात्र में मन आह्लादित है। हमें शक्ति मांगनी हो तो मां दुर्गा से मांगते हैं ,ज्ञान मांगना हो तो मां सरस्वती से मांगते हैं ,और धन की इच्छा हो तो माता लक्ष्मी के पास जाते हैं । यह हमारी परंपरा है संस्कार भारती के सभी मनोनीत सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रांतीय प्रतिनिधि श्री राणा प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में संस्कार भारती के इतिहास के बारे में बताया और दायित्व के निर्वहन का सूत्र बताया। उन्होंने कहा कि हम जिस पथ के पथिक हैं वहां हमें केवल देना ही पड़ेगा ।समाज के लिए देश के लिए हम कार्य करते हैं बिना किसी अपेक्षा के और यही हमारी रीति है।
प्रांतीय प्रतिनिधि ने पूर्णिमा तिवारी को अध्यक्ष, डॉ राजेश कुमार मिश्र को महामंत्री, लता सिंह, सत्या मिश्रा ,डॉ रंजना अग्रहरि ,कमला वर्मा ,मधुबाला श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, सरिता शुक्ला ,शालिनी मिश्रा ,भक्ति नारायण श्रीवास्तव ,स्नेह लता मिश्रा, प्रीति श्रीवास्तव को मंत्री, ओमप्रकाश पांडेय कोषाध्यक्ष, अंकित गुप्ता प्रचार प्रमुख ,प्रशांत पांडेय मंचीय कला संयोजक, अदिति लोक कला संयोजक ,गीतांजलि दृश्य कला संयोजक ,उषा पांडेय कला धरोहर संयोजक ,मयंक श्रीवास्तव साहित्य संयोजक ,उर्मिला पांडेय, रीता त्रिपाठी और निर्मला वर्मा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य ,डॉ रमा शर्मा, श्री रत्नेश पांडेय, मंचीय कला टोली, सरिता शुक्ला द्वितीय, पूजा मिश्रा लोक कला विभाग टोली ,दीपू श्रीवास्तव ,शालिनी त्रिपाठी दृश्य कला टोली ,राधिका शुक्ला रणदीप माथुर कला धरोहर, जया कश्यप और कुलदीप सिंह साहित्य टोली की घोषणा की। उक्त अवसर पर प्रांतीय टोली सदस्य डॉक्टर रमा शर्मा ,रंगकर्मी बालमुकुंद आकाश ,अनुपमा श्रीवास्तव, संस्कार भारती परिवार के सदस्य प्रिया, अनन्या, और अनुष्का उपस्थित रही।