सीडीओ ने बृहद गोशाला मझौरा का किया निरीक्षण,दिया निर्देश

पौली। पौली ब्लाक के स्थाई बृहद गोशाला का शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी जय केश तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें गंदगी देख सचिव को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये।
     मुख्य विकास अधिकारी स्थाई गो-आश्रय स्थल मझौरा पहुचे। वहां गंदगी देख केयर टेकर व सचिव पर  भड़क गये। परिसर की सफई कराने व गोवंशो के रख रखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिये। निरिक्षण के दौरान गो आश्रय केंद्र में कुल 205 गोवंश मौजूद मिले। इस दौरान लगभग 25 कुंतल भूसा, 3 कुंतल दाना पाया गया। वही हरा चारे की बुवाई कराने का निर्देश दिये। सीडीओ ने कहा की यदि गोवंशो के रख रखाव में किसी प्रकार लापरवाही मिली तो विधिक कार्यवाई की जायेगी। किसी भी तरह की कोई  परेशानी आये तो तत्काल जिम्मेदार लोगों को जानकारी दी जाय। समय समय पर जानवरों का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार व देख भाल किया जाय। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी।
     निरीक्षण में बीडीओ श्वेता वर्मा, एडीओ पंचायत जितेन्द्र तिवारी, फार्माशिष्ट अमित सिंह, ग्राम प्रधान अमरजीत, सहित तमाम कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहें।