ब्लॉक स्तरीय गणित ओलम्पियाड परीक्षा में अनामिका प्रथम
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
कुदरहा :: ब्लॉक संसाधन केंद्र कुदरहा पर ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
परीक्षा में उच्च प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालयों के कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया।ए.आर.पी.गणित शालू सिंह ने बताया कि विद्यालय स्तर पर आयोजित परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले दो-दो छात्रों का चयन किया गया था,वही 32 विद्यालयों के 64 बच्चे आज की परीक्षा में सम्मिलित हैं। ए.आर.पी अंकित सिंह ने बताया कि इस परीक्षा से छात्रों में गणित के प्रति रुचि,बौद्धिक एवं तार्किक कौशल को बढ़ावा मिलेगा। ब्लॉक स्तरीय परीक्षा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गाना की अनामिका प्रथम, UPS मरवटिया की खुशी द्वितीय, पी.एम.श्री विद्यालय पांऊ के अभिनव तृतीय,UPS बैडारी मुस्तहकम से साहिल एवं श्रीकांत,मरवटिया से सर्वेश, UPS डेल्हवा से अनन्त,UPS बानपुर से शालू, संविलयन विजवलिया एवं परमेश्वरपुर से क्रमशः मनीष व विक्रम सहित सर्वश्रेष्ठ 10 बच्चों का चयन हुआ।
ये 10 बच्चे डायट बस्ती पर जनपद स्तरीय परीक्षा के लिए अर्ह हुए हैं।
ए.आर.पी अंकित सिंह,राम गोपाल संजय कुमार, जैनेंद्र सिंह सहित अनिरुद्ध,अजीत गुप्ता ,चंद्रशेखर त्रिपाठी,अजय,सत्यशील, रामचंद्र, दीनानाथ,अविनाश,विजय गिरि,राम नारायन,राजेश,गिरीश चंद्र,सुनील, नवीउलहक, सुभाष सहित तमाम शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहें।