अयोध्या संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विप्र संजीवनी परिषद गुरुकुल के छात्रों ने रचा कीर्तिमान, सभी प्रमुख स्पर्धाओं में गाड़े झंडे

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान (भाषा विभाग) द्वारा आयोजित मंडल/जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में श्री राजगोपाल संस्कृत महाविद्यालय से संबद्ध विप्र संजीवनी परिषद गुरुकुल (शिवधाम काशी मंदिर, अयोध्या) के विद्यार्थियों ने स्वर्णिम सफलता हासिल की है। प्रतियोगिता में अयोध्या सहित अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर और अमेठी जनपदों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें गुरुकुल के छात्रों ने अपनी मेधा का परचम लहराते हुए प्रथम और द्वितीय स्थानों पर अपना वर्चस्व स्थापित किया।
प्रतियोगिता में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन विभिन्न विधाओं में गुरुकुल के छात्रों ने निम्नलिखित स्थान प्राप्त किए श्लोक अंत्याक्षरी प्रतियोगित प्रथम स्थान शशांक पाण्डेय‌द्वितीय स्थान कार्तिकेय तिवारी
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (युवा वर्ग) प्रथम स्थान: सूरज कुमार दुबे द्वितीय स्थान आदित्य मिश्रा
तृतीय स्थान मुमुक्षानंद त्रिपाठी
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (बाल वर्ग) प्रथम स्थान अभिराज उपाध्याय द्वितीय स्थान: रघुनंदन पाण्डेय संस्थापक, प्रबंधक एवं शिक्षकों ने दी बधाई इस शानदार सफलता पर विप्र संजीवनी परिषद गुरुकुल के संस्थापक, शिवधाम काशी मंदिर के पीठाधीश तथा श्री राजगोपाल संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्री वत्साचार्य जी महाराज (डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय) ने सभी विजेता छात्रों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि गुरुकुल के विद्यार्थी निरंतर पारंपरिक संस्कृत शिक्षा के साथ आधुनिक विषयों और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अयोध्या की सांस्कृतिक गरिमा बढ़ा रहे हैं।
गुरुकुल के प्रबंधक डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विशेष रूप से, उनके सुपुत्र अभिराज उपाध्याय ने बाल वर्ग सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्था का मान बढ़ाया है। महाविद्यालय के प्रबंधक महंत वीरेंद्र दास जी महाराज, अध्यक्ष महंत सीताराम शरण जी महाराज तथा समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी वर्ग—श्री निवास शर्मा, शरद कुमार शुक्ल, शुभम् पाण्डेय, आशुतोष उपाध्याय, अवधेश पाण्डेय, रंजीत तिवारी, श्रीश मिश्र, निखिल पाण्डेय, रामलला जी, सीमा द्विवेदी और दुर्गेश पाण्डेय ने भी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।